श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमरधाम आश्रम के संत लाल दास साहिब जी के 25 वे गद्दीशिन के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है सन 2000 को 17 मार्च को संतलाल दास साहिब जी,श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमरधाम आश्रम कि गद्दी में विराजमान हुए थे परम पूज्यनीय संत बाबा गुरमुख दास साहेब जी के ब्रह्मलीन होने के बाद , विधि विधान के साथ संत जनो ने और साधु समाज के द्वारा उन्हें गद्दी में विराजमान किया गया था 17 मार्च 2025 को 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें बृज संवाद एवं संत समागम का आयोजन किया गया है, मशहूर कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के श्री मुख से प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे से भक्ति की गंगा भहेगी,

आयोजित कार्यक्रम इस प्रकार है 16 मार्च 2025 को सुबह 9:00 बजे आरती एवं धव्ज वंदन 10:00 बजे हवन दक्षिण भारत के पंडितों के द्वारा रात्रि 9:00 बजे पूज्य बहराणा साहब एवं आरती , संत महात्माओं के द्वारा सत्संग प्रवचन 17 मार्च दिन सोमवार सुबह 9:00 बजे आरती एवं दोपहर 2:00 बजे साधु एवं ब्रह्म भोज का आयोजन रात्रि 9:00 बजे पूज्य बहराणा साहब एवं आरती,
संत महात्माओं के द्वारा सत्संग एवं प्रवचन दिन मंगलवार 18 मार्च को सुबह 9:00 बजे आरती है दोपहर 2:00 बजे कन्या भोज रात्रि 9:00 बजे पूज्य बहराणा साहब एवं आरती ,संत महात्मा के द्वारा सत्संग एवं प्रवचन प्रतिदिन 24 घंटा भंडारा और प्रसाद लंगर आरंभ रहेगा, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त जनों के साथ-साथ संत महात्मा भी छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली गुजरात राजस्थान एवं देश के अन्य प्रदेशों से आएंगे वं अपने रूहानी दर्शन देकर और सत्संग की अमृत वर्षा करके साध संगत को निहाल करेंगे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झुलेलाल महिला सुख सेवा ग्रुप ,सिंधी महिला मंडल पूज्य सिंधी पंचायत चक्करभाटा के सभी सेवादारी लगे हुए हैं