
रायपुर : चैम्बर चुनाव का बिगुल बज चुका है, ऐसे में दोनों पैनल अपने – अपने स्तर पर बैठकें करने में जुट गये है, सभी अपने लिये समर्थन जुटाने का प्रयास शुरू कर चुके है। ऐसे में बीते चुनावों को देखा जाये तो व्यापारी एकता का पैनल का जो दबदबा अब कम होने लगा है, वहीँ जो लोग एक समय व्यापारी एकता के पैनल के पक्ष में थे वो अब जय व्यापार पैनल के पक्ष में आने लगे है, ऐसे में जहाँ व्यापारी एकता पैनल (सुन्दरानी गुट) का दबदबा था और उसी गुट से कभी अमर पारवानी ने चुनाव जीता था, अब उस गुट से लोग कटने लगे है, ऐसे में वर्तमान में जय व्यापार पैनल (जो कि वर्तमान में अमर पारवानी का माना जाता है) के साथ वे सभी लोग अब आ रहे है जो कभी व्यापारी एकता पैनल के पक्ष में थे, वहीँ अब कई ऐसे सक्रिय कार्यकर्ता रहे है जो कि खुलकर सामने नहीं आ रहे है, अब वो भी जय व्यापार पैनल के पक्ष में अपनी आवाज मुखर कर रहे है। ऐसे में प्रमुख तौर पर चैम्बर में सबसे ज्यादा सदस्य व्यापारी है जिनकी संख्या सबसे ज्यादा है उनमें सिन्धी समाज, मारवाड़ी समाज है, इनके अधिकांश सदस्य अब अमर पारवानी के पक्ष में खड़े नजर आते है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत से जुड़े हुये सचिव पद पर विराजमान रितेश वाधवा जो कि सक्रिय समाजसेवी है, उन्होंने भी अपना समर्थन अमर पारवानी पैनल की तरफ जताया है, और कहा है कि जितने कार्य चैम्बर में अमर पारवानी ने करवाये अथवा किये है वो काफी प्रशंसनीय है। ऐसे में उनके गुट से बेहतर और जय व्यापार पैनल से बेहतर क्या हो सकता है?
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/