जय बाबा गोदड़ीवाला राम
खुशखबरी,खुशखबरी,खुशखबरी
11 मार्च मंगलवार को
इस अवसर पर बाबा गेलाराम साहब जी के साक्षात रुप की सवारी जो कि हिंगणघाट के सेवदारियों के द्वारा बनाई गई है,
जिसमें परम पूज्य ब्रह्मस्वरूप संत बाबा गेलाराम साहब जी के आपको साक्षात दर्शन होंगे.
जिसकी रथ मे भव्य शोभायात्रा संध्या 5 बजे गोदड़ीधाम से निकाली जाएगी
उसी के साथ पूज्य बहराणा साहब की पूजा अर्चना कर,बाबा की सवारी के साथ बहराणा साहब की शोभायात्रा निकाली जाएगी
जो की गोदड़ीधाम से निकलकर,
बाबा हरदासराम गेट से,श्री धन गुरु नानक दरबार,जरहाभाटा मंदिर चौक,संत कंवरराम गेट,श्री आनंदपुर कुटिया दरबार, सिंधी कालोनी,गोधू चौक होते हुए पूज्य पंचायत भवन,सिंधी कालोनी में समाप्त होगी
रात्रि 8 बजे से 9,30 बजे तक बाहर से आई हुई गायक मंडलियों के द्वारा ओजस्वी वाणी में भजन,कीर्तन,सत्संग का आयोजन,कार्यक्रम पूज्य पंचायत भवन में किया जाएगा
उसके पश्चात सेंट्रल पंचायत एवं
सिंधी कालोनी पंचायत के मुखी जी
महापौर सहित
4 पार्षदों का शाल पहनाकर श्रीफल देकर सम्मान करेंगे
उसके पश्चात आए हुए सभी भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है
12 मार्च को 12 बजे
गुरु ग्रंथ साहिब जी का आगमन होगा जिसका भोग साहब 1 बजे संपन्न होगा
रात 8 बजे बाबा आनंदराम दरबार के सांई कृष्णदास जी एवं बलराम भैया जी की ओजस्वी मधुरवाणी में भजन-कीर्तन और सत्संग के आयोजन के पश्चात सारी संगत के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में तन,मन,धन से सहयोग कर आप अपनी पूर्ण सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
आप सभी से निवेदन है कि सभी पहुंचकर बाबा के दर पर आकर
अपनी सहभागिता देकर अपना भाग्य बनाएं एवं कार्यक्रम को आप सभी के सहयोग से सफल बनाएं
जय बाबा,
सदा जिए बाबा गोदड़ीवाला राम