

बिलासपुर:- आज पुरे भारतवर्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है इसी शुभ अवसर पर बिलासपुर कलेक्टरेट परिसर में कार्यरत स्टॉफ कि महिलाओ को कलेक्टर श्री अवनीश शरण के द्वारा एक बड़ी सौगात मिली है, बता दें कि स्मार्ट सिटी बिलासपुर के द्वारा वात्सल्य के नाम से कलेक्टरेट परिसर में महिलाओ के लिये एक कॉमन रूम बनाया गया है जिसमे खासकर उनके बच्चो को भी ध्यान में रखते हुए उनके देखभाल के लिये एक ग्रिज़ बनाया गया है इसमें महिलाओ और उनके बच्चो के लिये सारी सुविधाएं रखी गई है यहाँ बैठकर लंच करने से लेकर छोटे छोटे बच्चों कि देखभाल को मध्य नजर रखते हुए शासन के द्वारा एक मिनी आंगनबाडी भी बनाई गई है जिसमे महिला कार्यकर्त्ता भी रहेगी और उसी में एक झूला घर का निर्माण किया गया गया है, कॉमन रूम के लोकार्पण के उपरांत कलेक्टर श्री अवनीश शरण से प्रेस वार्ता हुई उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह लोकार्पण महिलाओ के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही साथ नारी शक्ति एवं सभी महिला वर्ग को महिला दिवस कि बधाई व शुभकामनायें दी, एक तरफ स्टॉफ कि महिलाये इस बड़ी उपलब्धि को पाकर बेहद खुश नजर आईं और कलेक्टर को धन्यवाद दिया