बिलासपुर – कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) बिलासपुर टीम द्वारा इंजीनियर्स डे के गरिमामयी अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विकास और संगठन में तकनीकी व प्रबंधकीय योगदान देने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।कैट बिलासपुर के जिलाध्यक्ष हिरानंद जयसिंह एवं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल की अगुवाई में पूरी कैट टीम ने बिलासपुर इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर दीपक उपाध्याय , उपाध्यक्ष इंजीनियर जोगेश सेन , सचिव इंजीनियर शुभम मिश्रा के साथ-साथ कैल संगठन के लिए समर्पित कैट मंत्री व इंजीनियर राजेश सैनी का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर आत्मीय सम्मान किया।इस अवसर पर कैट जिलाध्यक्ष हिरानंद जयसिंह ने कहा, “किसी भी राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में इंजीनियरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। हमारे इंजीनियर आज अपनी पेशेवर तकनीकी सोच से व्यापार और समाज दोनों को नई दिशा दे रहे हैं। उनका सम्मान करना पूरी कैट टीम के लिए गौरव की बात है।”कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने भी इंजीनियर राजेश सैनी और कैट मंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें व सभी इंजीनियर्स को इंजीनियर्स डे की बधाई दी। सम्मान समारोह के दौरान कैट बिलासपुर टीम के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय व्यापारी भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और सभी को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
