
बिलासपुर। सिंधी युवक समिति परिवार ने चकरभाटा में कथा वाचक चित्रलेखा देवी का स्वागत किया सिंधी युवक समिति के सयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार श्री सिंधु अमरधाम झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के सतगुरु साईं लाल दास साहेब के 25 वें गदीनशीन के अवसर पर धर्म नगरी चकरभाठा के पास ग्राम रंहगी बिल्हा में तीन दिवसीय कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण – राधा ब्रिज रस संवाद एव संत समागम वृंदावन ब्रिज की निवासी चित्रलेखा देवी की अमृतवाणी से सत्संग कीर्तन किया गया इस कार्यक्रम में सिंधी युवक समिति परिवार शामिल होकर चित्रलेखा देवी का स्वागत कर लाल साई झूलेलाल जी की छत्तीसगढ़ बस्तर के पत्थर से भी बनी भव्य मूर्ति एवं शाल श्रीफल देकर सत्कार किया। और झूलेलाल मंदिर चकरभाटा के संत साईं लालदास जी का आदर सत्कार शाल पहनाकर किया। आयोजन के अंतिम दिन समिति सदस्यों ने ब्रिज की फुल होली खेली एवं महा आरती में शामिल होकर भक्ति भाव से आरती की। इस मौके पर समिति पदाधिकारियों का संत सांई लाल दास जी के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया इस मौके पर सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लहोरानी सयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज संरक्षक गण कैलाश मलघानी, मनोहर खट्वानी, मोहन मदवानी, राजेश छुगानी, अमित संतवानी, हीरानंद छुगानी, मुकेश मूलचंदानी इत्यादि शामिल थे।