
अयोध्या शहर में सिंधी समाज ने बहुत भव्य तरीके से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
गौरतलब है कि सत्तर वर्ष से भी पुरानी हिंगोरा सिंधी पंचायत के मुखिया बूलचंद चंगुलानी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में एकजुट होकर समाज एक साथ कुरीतियों से बच कर आगे बढ़े,इस पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया का पुनः चुनाव के क्रम में गोवर्धन दास मदनानी के प्रस्ताव और विश्व प्रकाश” रूपन ” के समर्थन पर पंचायत के सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पुनः बूलचंद चंगुलानी को मुखिया हेतु चुना गया।
उपस्थित पंचगणों सुखदेव मनवानी,जमना बिजलानी, रमेश राजपाल “चुन्नी “,हरनाम राजपाल,कमल कुमार, गोविन्द पुर्सवानी, बृजेश चंगुलानी, राकेश तलरेजा,रतन राजपाल,सत्यनाम पुर्सवानी,संदीप तीर्थानी,बिनोद हिंगोरानी,वीरानी, आत्माराम, सुरेश,वीरु मनवानी,उमेश मनवानी,अनिल,जीतू,हरीश,संजूआदि सभी ने इस निर्णय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
पंच विश्व प्रकाश “रूपन ” ने मुखिया बूलचंद चंगुलानी की नेतृत्व क्षमता व बुद्धिमत्ता को अदि्वितीय बताया।
आये संभी पंचायत सदस्यों को अबीर व गुलाल का बृजेश द्वारा टीका कर होली के पावन पर्व की सभी ने एक दूसरे को बधाई देते ऊंच नीच,व अमीर गरीब की खाई को मिटाने का संकल्प कर एकजुट होकर समाज को आगे लेकर जाने व सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प किया।
सनातन संस्कृति के गौरव को बढ़ाने व कानून व्यवस्था दुरुस्त कर प्रदेश में व्यापार वृद्धि हेतु अनुकूल वातावरण के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी सिंधी समाज ने किया यशगान
बैठक के अंत में श्री रुपन ने मुखिया जी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित आये सभी पंचों का आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि प्रति वर्ष होली के उपरांत आयोजित होने वाले इस समारोह में भाग लेने वाले सभी सम्मानित पंचायत सदस्यों में
प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण भी किया गया।