-0 अवैध नशे व्यापार के विरूद्व बिलासपुर पुलिस का प्रहार
-0 प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री हेतु ग्राहक तलाश करते हुये पकडे गये 02 आरोपी।
-0 नशे के सौदागर के कब्जे से देशी रिवाल्वर,जिंदा कारतूस सहित 60 नग नशीली सिरप बरामद।
-0 आरोपीयों के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट,आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
नाम आरोपी –
01. कमल साहू उर्फ छोटा पिता सतीश साहू उम्र 20 साल साकिन काली मंदिर पुराना बाजार थाना सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
02. विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र पिता गोपाल पांडेय उम्र 24 साल साकिन पुराना बाजार काली मंदिर सकरी जिला बिलासपुर छ0ग0
जप्त मश्रूका
01 आरोपी कमल साहू उर्फ छोटा से जप्तशुदा (1) एक पीला रंग का झोला मे त्ग् ब्वकमपदम च्ीवेचींजम व्छम्त्म्ग् ब्व्न्ळभ् ैल्त्न्च् 100 उस जो कुल 30 नग कुल मात्रा 3000 ग्राम कीमती 5850 रूपये ,एव एक पीतलनुमा धातु का बना देशी रिवॉल्वर जिसमे काला रंग का मुठ एवं काला रंग का रिवॉल्विंग पार्ट लगा है एक नग जिन्दा कारतूस जुमला कीमती 65,850 रू.
02 आरोपी विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र के कब्जे से त्ग् ब्वकमपदम च्ीवेचींजम व्छम्त्म्ग् ब्व्न्ळभ् ैल्त्न्च् 100 उस कफ सिरप 30 नग कुल मात्रा 3000 ग्राम कीमती 5850 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक काला रंग का बिना नंबर स्पलेण्डर मोटर सायकल जुमला कीमती 35,850 रूपये।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
दिनांक 21.03.2025 को सूचना संकलन के दौरान मुखबीर के माध्यम से जानकारी मिला की तालापारा घोडादाना आस पास के पास एक बिना नंबर का स्पेंलडर मोटर सायकल में 02 व्यक्ति थैले में नशीली सिरप रखे हैं तथा बिक्री करने हेतु ग्राहको की तलाश कर रहे है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को बताकर थाना सिविल लाईन से त्वरित टीम तैयार कर मौके पर तस्दीक हेतु टीम रवाना किया तालापारा घोडादाना स्कुल के सामने पहुचे जंहा पर एक बिना नंबर का स्पेंलडर मोटर सायकल में 02 व्यक्ति खडे कर बैठे थे जैसे किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हो पुलिस के पहुचते देखते ही उक्त दोनो व्यक्ति भागने के फिराक में अपने मोटर सायकल को आनन फानन में चालू कर रहे थे कि पुलिस के द्वारा मौके पर घेराबंदी किया और पूछताछ करने पर गुमराह करने लगे। जिसमे से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक पीला सफेद रंग का वजनी थैला रखा हुआ था तलाशी लेने पर उक्त थैले में प्रतिबंधित नशीली सीरप रखा हुआ बरामद हुआ। तथा साथ में एक अन्य व्यक्ति के तलासी लेने पर पहने हुये जीस के पीछे जेब में एक लोहे का पीतलनुमा धातु का बना देशी रिवाल्वर जिसमें काले रंग का मूठ एवं काले रंग का रिवाल्ंिवग पार्ट लगा हुआ व एक नग जिंदा कारतुस बरामद हुआ नाम पता पूछने पर अपना नाम कमल साहू उर्फ छोटा , विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र दोनो निवासी पुराना बाजार काली मंदिर के पास सकरी बिलासपुर का रहने वाले बताये। आरोपीयो के विरूद्ध विधिवत 21 सी एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन एस.आर. साहू ,उपनिरीक्षक विष्णु यादव उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे , प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक शशिकांत जायसवाल , मनोज साहू,रंजीत खलखो, हितेश जोशी,बृजनंदन साहू का सराहनीय योगदान रहा है।