
बताया गया है कि महिला डॉक्टर ऋचा के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं। महिला डॉक्टर ऋचा RKDF मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी और पति भोपाल में डेंटिस्ट था।और एमपी नगर में पति का प्राइवेट क्लिनिक है। डॉक्टर रिचा पांडे मूल रूप से सतना की रहने वाली थी, अभी उनका परिवार लखनऊ में रहता है। रिचा ने जबलपुर से एमबीबीएस और भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से एमडी किया था। 4 दिसंबर 2024 को लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में उनकी शादी सतना निवासी डाक्टर अभिजीत से हुई थी। मृतक डॉक्टर के चाचा प्रकाशचंद पांडे का आरोप है कि दामाद का आचरण ठीक नहीं था। परिजनों ने पति अभिजीत पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी।