
रायपुर : राजधानी में चेट्रीचंड्र पर्व की धूम मची हुई है, ऐसे में पूज्य सिंधी पंचायत देवेंद्र नगर महिला विंग द्वारा 108 कलश यात्रा निकाली गई, चेट्रीचंड्र महोत्सव के साथ ही नवरात्री का पर्व भी आता है,तो हिन्दू नव वर्ष भी जिसके उपलक्ष्य में देवेन्द्र नगर के सेक्टर 5 शिव मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर के प्रमुख मार्गो से होकर सेक्टर 3 सिंधी गुरुद्वारा में विधिवत समापन हुई। जिसमें लगभग 300 महिलाएं शामिल हुई देवेंद्र नगर गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर सिंधी छेज नृत्य एवं झूलेलाल जी का भजन कीर्तन किया गया देवेंद्र नगर सिन्धी पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सम्पूर्ण सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी, जिसमें मुख्य रूप से मुखी गोविंदराम मंशारामनी, सुंदरदास जादवानी, जयचंद नवानी सोनू साधवानी, चंदू माखीजा, विजय बड़वानी, राजकुमार सोनी, रितेश वाधवा, मोहन गोकलानी, अल्पेश पोपटानी, एवं महिला विंग अध्यक्ष गुंजन पंजवानी, अंजू माखीजा, हिना मोटवानी, डिंपल लालवानी भावना लालवानी सोना वाधवा वंशिका माखीजा एवं सभी महिला विंग के सदस्यगणों के साथ सैकड़ों लोग शमिल हुये। इस मनोरम अवसर पर समाजसेवी रितेश वाधवा ने भी पंचायत जनों को इस शुभ कार्य के लिये अपनी शुभकामनायें दी और कहा ऐसे बेहतर आयोजन हमेशा होते रहने चाहिये।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/