
बिलासपुर शहर के गायक गीतकार संगीतकार राज केशवानी ने हाल ही में दुबई में तीन दिवसीय माता जागरण एवं चैट्रीचंड्र का संगीत कार्यक्रम किया दुबई से लौटने के पश्चात् राज केशवानी ने सर्वप्रथम महापौर श्रीमती पूजा से आशीर्वाद लिया । बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार राज केशवानी ने बताया कि हाल ही में पूजा विधानी जी द्वारा उनकी ऑफिस के शुभारंभ पर आशीर्वाद दिया गया था और उसके तुरंत बाद की उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम मिला और इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सर्वप्रथम श्रीमती पूजा विधानी से आशीर्वाद लिया और ओर आभार व्यक्त किया पूजा विधानी एवं अशोक विधानी से संक्षिप्त में यह चर्चा भी हुई कि आने वाले समय में सनातन धर्म के प्रचार के लिए और सिंधु संस्कृति के प्रचार के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे और इसी तरह सनातन धर्म को आगे बढ़ाते रहेंगे अपने गीत और संगीत के माध्यम से इस चर्चा के दौरान महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि अगर शहर के बच्चे बाहर देश विदेश में जाकर कोई कार्य करते हैं तो इससे शहर का नाम तो रोशन होता है साथ में उन बच्चों का अनुभव भी बढ़ता है श्रीमती पूजा विधानी एवं अशोक विधानी ने राज केशवानी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी
इस शुभ अवसर पर बिलासपुर शहर के कैलाश मलघानी जी ने भी राज केशवानी की ऑफिस जाकर उन्हें सम्मानित किया हमर संगवारी के विजय दूसेजा ने भी राज केशवानी को सम्मानित करते हुए पुष्प गुच्छ भेट किए
कि भी चर्चा करते हुए राज केशवानी ने बताया कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय
अपने पिता और सर्वधर्म समाज को देते हैं क्योंकि उन्होंने सिंधी क्षेत्र के अलावा पंजाबी,छत्तीसगढ़ी,हिंदी सभी भाषाओं में कार्यक्रम की और सभी धर्म के लोगों ने उन्हें सदैवअपना प्यार और आशीर्वाद दिया है जिसके लिए उन्होंने सभी भाई बहनों एवम माताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया ।