टिंबर मार्केट, फाफाडीह निवासी *श्रीमति नर्मदा बेन पटेल* जी का कल निधन हो गया, उन्होंने अपने जीवन काल में ही चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए अपनी देहदान की इच्छा व्यक्त की थी, परिजनों ने उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए, उनका देहदान करवाने का निर्णय लिया
आज उनका पार्थिव शरीर श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर को सौंपा गया।
बढ़ते कदम संस्था *स्व. नर्मदा बेन पटेल जी* को शत् शत् नमन करती है और परिवार को दुख की इस घड़ी में सांत्वना प्रदान करते हुए परिवार को मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान हेतु साधुवाद प्रदान करती है,
*यह बढ़ते कदम संस्था द्वारा करवाया गया 204था देहदान था साथ ही 737 नेत्रदान भी संपन्न हो चुके हैं।
