*बेहतर साफ सफाई रखने वाले संगठन हुवे सम्मानित
सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जयंती दिवस,जिसे पूरा सिंधी समाज पूरे विश्व में “चेट्रीचंड्र” के रूप में बहुँत ही भव्यता से मनाता आ रहा है ।
“चेट्रीचंड्र” का शाब्दिक अर्थ
चैत्र का चांद होता है,जिसे हिन्दू नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है ।
इसी कड़ी में रविवार 30 मार्च को शोभायात्रा के दौरान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्था बढ़ते कदम द्वारा पूरे मार्ग की साफ सफाई का जिम्मा लिया गया था ।
*उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजू झामनानी,प्रवक्ता सुंदर बजाज व यथार्थ गुरुबक्षाणी नें दी ।*
*सफाई व्यवस्था के इंचार्ज बंटी जुमनानी एवं संस्था के संयोजक इंद्र डोडवानी नें स्पष्ट किया कि-*
शोभायात्रा के नगर भृमण के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह प्रसाद व शर्बत वितरण करते हुवे स्वागत किया जाता है, जिससे रोड में दोनें, गिलास,पुष्प व अन्य स्वागत सामग्री फैल जाती है, जिसकी साफ सफाई के लिए बढ़ते कदम के द्वारा करीब 15 सेवादारों की टीम ट्रेक्टर ट्रालियों के साथ शोभायात्रा के सबसे पीछे पीछे चलती
है ।
*संस्था बढ़ते कदम द्वारा स्वागत करने वाले संगठनों में हरे माधव दरबार सेवा समिति-प्रथम,गोलबाजार व्यापारी संगठन-प्रथम,जय बाबा आश्रम लाखे नगर-द्वितीय,पूज्य सिंधी पंचायत गुरुरामदास नगर-तृतीय स्थान पर रहे,जिन्हें श्रेष्ठ सफाई व्यवस्था रखने के लिए एक विशेष सामाजिक प्रोग्राम के मंच पर सम्मानित किया गया ,साथ ही संजय हार्डवेयर गुरुनानक चौक,टीम व सिंधू यूथ एसोसिएशन बढ़ई पारा,विकास प्रिंटर्स,साईं लाईट्स रामसागर पारा टीम को साफ सफाई बेहतर रखने के प्रयास को सांत्वना पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया ।*
*साफ सफाई के साथी प्रभारी सुनील अमरानी नें बताया कि* इस बार 10 ट्रेक्टर ट्राली से अधिक कचरे की सफाई ,टीम द्वारा की गई, जो पिछले 10 वर्षों में की गई सफाई से कम थी ।
संस्था उन सभी सामाजिक सेवा संगठनों,पूज्य पंचायतों का व सेवादारों का आभार व्यक्त करती है,जिन्होनें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भगवान झूलेलाल जी की शोभायात्रा के दौरान साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में विशेष सहयोगी
बने ।

