भोपाल। संत हिरदाराम नगर स्थित नव युवक सभा स्कूल में चक्करभाटा झूलेलाल मंदिर के प्रमुख सतगुरु साई लालदास जी की मुख्य वाणी से दिनांक 21,22,23 जून को 3 दिवसीय अमरकथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अमर कथा के साथ साथ अगले दिन दिनांक 24 जून को साय 6 बजे 251 सामूहिक बहराणा साहेब का भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के संयोजक लख़ू अंदानी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि साईं लालदास साहब की आज्ञा अनुसार खासकर बच्चों को सिंधी संस्कृति से अवगत कराने एवं उन्हें जोड़े रखने के लिए भोपाल के संत नगर में 3 दिवसीय अमरकथा का आयोजन किया जा रहा है। लखु ने बताया कि
अमर कथा का पाठ करने से हमें आत्मिक सुख-शांति का अनुभव की प्राप्ति होती है, हर किसी को कम से कम एक बार अपने घर पर अमर कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इसी शुभ अवसर पर भी 24 जून को 251 सामूहिक बहराणा साहेब का भी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।