रीवा 7 मार्च पावन पर्व भीमसेन एकादशी के अवसर पर नरसिंहपुर से रीवा आए समाजसेवी दिव्यांग नंदलाल आसरानी जो की 2017 से आर्थिक स्थिति से किसी एक्सीडेंट में एक पैर के घुटने की हड्डी टूटने की वजह से लाचारी जिंदगी जी रहे थे रीवा प्रस्थान होने पर पूज्य राष्ट्रीय महापंचायत के विजय थावानी, मनीष चांदवानी, संजीव गोपलानी ,श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति के संरक्षक कैलाश आहूजा खटू भाई महासचिव दीपक दुर्गिया सचिव हेमंत डावरिया, ब्राह्मण समाज से श्रीमती कोमल शर्मा, मां शक्ति पंचांग के लेखराज मोटवानी, विजय रिझवानी के प्रयासों से उन्हें संत धाम पवित्र स्थल


जानकी पार्क महंत कृपाल दास जिज्ञासी के आशीर्वाद स्वरुप अंग वस्त्र मिष्ठान भेंट कर सांत्वना रूप से अरदास के साथ ब्राह्मण के आशीर्वाद स्वरुप मुद्रा भेंट करके उन्हें संस्था द्वारा व्हीलचेयर प्रदान करवाई गई जिसे पाकर वह उन्होंने अपने जीवन को एक सहारा का रूप मानते हुए चंद दिनों की और अपने जीवन को जीने की राह बताते हुए कहा कि मानवता ही ईश्वर की देन है ईश्वर कब और किस के रूप में सहायता करता है यह हमें आज ज्ञात हुआ है । उक्त कार्यक्रम में अनेक समाज सेवी लोगों ने नरसिंहपुर की ओर प्रस्थान करवाया गया नंदलाल ने व्हीलचेयर पाकर ईश्वर की कृपा को देखते हुए सभी को आशीर्वाद दिया।