रीवा :- कमिश्नर के आदेश अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा के मार्गदर्शन पर औषधि निरीक्षक राधेश्याम वट्टी एवं रेशू ठाकुर द्वारा नईगढी स्थित कई दवाई दुकानों पर निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही की गई इस दौरान अमर मेडिकल स्टोर,अरुण मेडिकल स्टोर,ओंकार मेडिकल स्टोर, आलोक मेडिकल स्टोर,आशीष मेडिकल स्टोर,विकास मेडिकल स्टोर,सांई मेडिकल स्टोर्स शिवांगी मेडिकल स्टोर ,मिश्रा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही की गई साथ ही 5 दवाईयों के जांच हेतु नमूने लिए गये है इस दौरान दुकान से दवा क्रय विक्रय रिकार्ड सहित मेडिकल में पायी गई कमियों की भी रिपोर्ट बनाई गई है।नकली दवा के सम्बंध मे पूछने पर बताया गया की ऐसी कोई संदेह जनक कोई दवा का संग्रहण किसी भी दकान मे नही पाया गया है फिर भी दवाईयों की गुणवत्ता जांच हेतु 5 दवाईयों सैम्पल भी लिये गये है अन्य औषधी एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के नियमों के उल्लंघन पाये जाने के कारण कुछ मेडिकल स्टोर्स को नोटिस कर जबाव मांगा जायेगा जवाब संतोषजनक नही प्राप्त होनें पर लायसेंस निरस्तीकरण अथवा निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान सौम्या मेडिकल स्टोर एवं आनंद मेडिकल स्टोर बंद पाये गये इन्हे अलग से नोटिस जारी कर जवाब मांगा जायेगा।