मध्य प्रदेश की रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मोहन सभागार में सीमांकन से संबंधित सभी प्रकरणों का निराकरण 30 जून तक अनिवार्य रूप से किया जाए।50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों एवं आरसीएमएस में दर्ज मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें।कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे सर्किलवार रोस्टर बनाकर प्रकरणों के त्वरित निराकरण की कार्य योजना तैयार करें।सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए कब्जे से संबंधित शिकायतों में आवश्यकतानुसार बेदखली की कार्रवाई कर शिकायतों को संतोषजनक रूप से हल करें।स्वामित्व योजना के अंतर्गत जवा एवं त्योंथर के लंबित मामलों के प्रारूप प्रकाशन कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री में जिले की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।सीएम हेल्पलाइन के मामलों का समाधान संतुष्टि स्तर तक पहुँचना चाहिए ताकि जिले को ए ग्रेड मिल सके।बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।टीएल बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए 30 जून तक सभी कार्य पूर्ण करने तथा 15 जून तक वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारियाँ हो।बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर समस्त एसडीएम तहसीलदार जनपद सीईओ तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।