कहते हैं धार्मिक पुराणों में कथाओं में और मान्यता भी है की दान करना बहुत ही पुण्य का काम है और दान अगर कन्यादान हो तो वह तो बहुत ही शुभ व फलदाई और बहुत ही महत्वपूर्ण दान का दर्जा दिया गया है ऐसा ही शुभ कार्य रायपुर की संस्था सेवा पथ जिसका नाम है सेवा पथ है,

मतलब सेवा के कार्यों में अपना एक 👣कदम बढ़ाए एक साहरनिय कार्य और साहरनिय पहल इस संस्था के द्वारा शुरू की गई है विगत कुछ वर्षों से सामूहिक निशुल्क विवाह का आयोजन संस्था के द्वारा किया जाता है इस वर्ष भी यह शुभ कार्य आंवला नवमी 30 अक्टूबर 2025 को निशुल्क कन्यादान अर्थात सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है यह सिर्फ एक सामूहिक विवाह नहीं है

बल्कि दो परिवारों का मिलन भी होता है और संत जनों व समाज के बड़े बुजुर्गों के द्वारा आशीर्वाद भी दिया जाता है धार्मिक रीति रिवाज सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न होता है बारात भी निकाली जाती है पूरे रीति रिवाज को शिद्दत के साथ निभाया जाता है इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष पहलाज खेमानी वह अन्य पदाधिकारीयो के द्वारा संत जनों से मिलकर कन्यादान सामूहिक विवाह के पोस्टर वह फ्लेक्स का विमोचन करवाया गया जिसमें सबसे पहले श्री दुर्गा माता मंदिर मढी़ लिली चौक रायपुर के
महंत सतगुरु अंनतपुरी गोस्वामी गुरुजी , शदाणी दरबार तीर्थ रायपुर के संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल साहब जी बाबा गोदडी़ वाला धाम देवपुरी की अम्मा मीरा देवी साहिबा जी

श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमर धाम आश्रम के संत श्री सांई लाल दास जी
मां वैभव लक्ष्मी माता का मंदिर मांढर वाली पूजनीय माताजी
बाबा आनंदराम दरबार के एकादशी वाले बलराम भैया जी
इन सभी दरबारो में जाकर बारी-बारी से संत जन के
कर कमल के द्वारा संस्था के सदस्यों के द्वारा पोस्टर का विमोचन करवाया गया सभी संत जनो ने अपना आशीर्वाद दिया और संस्था के इस नेक कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की

इन सभी कार्यों में संस्था के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा जिनमें प्रमुख है श्रीमती मीना चंदानी सरिता चंदानी, लता बुधवानी रेखा धर्मानी सुलोचना नारायणी प्रीति प्रेमचंदानी, ज्योति गेलानी मनीषा आडवाणी दीपिका मिघाॅनी चंचल बजाज मंजू मलंग , पूनम असवानी एकता आहूजा स्वाति प्रेम चंदानी ,सोनिया बंसी रितिका गेलानी ,राजकुमार पंजवानी सुरेश लालवानी, अर्जुंन दास चावला, कैलाश छाबड़ा अनिल नेनवानी, अनिल जगवानी ,दीपक केवलानी प्रकाश बंसी ,संजय खूबचंदानी अजय बजाज, रवि पंजवानी संदीप लालवानी, रवि जैसवानी रितेश जेठवानी पहलाज खेमानी

