सतगुरु बाबा टेऊराम जी का चालीसा
महोत्सव का हुआ श्रद्धा पूर्वक एवं हर्षो उल्लास के साथ समापन विगत 40 दिन पूर्व स्वामी प्रेम प्रकाश आश्रम जबडापारा रोड सरकंडा में चालीसा महोत्सव की शुरुआत हुई थी इसमें प्रत्येक दिन नित्य नियम सुबह 9:00 बजे आरती पूजा पल्लव प्रसाद वितरण एवं संध्या 8 से 9:00 बजे सत्संग कीर्तन भजन आरती पल्लव प्रसाद वितरण का नित्य नियम चल रहा था


वह बीच-बीच में भक्तों के द्वारा सेवा के और दान पुण्य के भी कार्य किया जा रहे थे जिसमें रक्तदान किया गया वृद्ध आश्रम में सेवा की गई गौशाला में गौ माता की सेवा की गई एवं अन्य कई कार्य किए गए आज सतगुरु बाबा टेऊराम जी का चालीसा समाप्त हुआ इस अवसर पर कार्यक्रम इस प्रकार रात्रि 8:00 बजे से 9:00 बजे तक भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया एक से बढ़कर एक भजन व गीत गाए गए जीसे सुनकर उपस्थित सभी भक्तजन झूम उठे एवं भाव विभोर हो गए चालीसा का पाठ किया गया महा आरती की गई अरदास की गई पल्लव पाया गया 56 भोग लगाया गया प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी भक्तों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया वह अपने शरीर व आत्मा को तृप्त किया आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में

सतगुरु बाबा टेऊराम सेवा मंडली एवं स्वामी प्रेम प्रकाश मंडल के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा जिसमें प्रमुख हैं श्री चंदीराम चंदनानी, मनोहर पमनानी प्रभु छुघानी देवानंद पाहुजा अमर रोहरा कमल चिमनानी, सुरेश मनचंदा मनोज आडवाणी श्याम वाधवानी, मोहन वाधवानी रमेश मनचंदा सोनू पाहुजा मुकेश पमनानी , खेम छुघानी सुनील चंदनानी ,नवीन चंदनानी, मनोहर मोटवानी, विक्की सजनानी, सतीश सवलानी ,गोपी पंजवानी एवं महिला मंडल से कृति चंदनानी श्वेता तोलानी, भूमि मनवानी,

माही वाधवानी ,रांशी एलानी, विनीता चिमनानी, सोनू मोटवानी, उषा छुघानी, शोभा पंजवानी भारती पमनानी, सोना रोहरा आशा मनचंदा पिंकी मनचंदा, कविता चिमनानी, रेखा सजनानी, रेशमा वाधवानी, निधि सिधवानी, राजकुमारी वाधवानी कोमल आहूजा का विशेष सहयोग रहा इस पूरे आयोजन को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक, विजय दुसेजा, विशेष रूप से आज के कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे प्रोग्राम को कवर किया