छत्तीसगढ़ में पहली बार भगवान झूलेलाल के नाम से सिंधी पंचायत का गठन किया गया है बिलासपुर में बड़े ही गर्व और हर्ष की बात है कि हमारे आराध्य देव भगवान झूलेलाल के नाम से पहली बार किसी पंचायत का नाम रखा गया है बिलासपुर में और वह भी 17 वी नई पंचायत बनी है पूज्य झूलेलाल सांई सिंधी पंचायत मंगला का गठन किया गया पंचायत के वरिष्ठ जनों की एक बैठक सिंधी धर्मशाला भक्त कवंरराम नगर में आयोजित की गई यहां पर विधि विधान के साथ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों ने नई पंचायत के गठन के लिए प्रतिक्रिया आरंभ की वह नई पंचायत को अपनी ओर से सहमति प्रदान की सिंधी कॉलोनी से अलग होकर यह नई पंचायत का गठन किया गया है इसमें मंगला व मिनोचा कॉलोनी महाराणा प्रताप चौक शुभम विहार पत्रकार कॉलोनी व अन्य आसपास कि कॉलोनी को मिलाकर इस नई पंचायत का गठन किया गया है आज के इस बैठक में सभी वरिष्ठ जन पहुंचे थे जिसमें सर्व समिति से इस नई पंचायत का गठन किया गया और इसके प्रथम अध्यक्ष के रूप में राजेश जवाहर छुघानी को अध्यक्ष बनाया गया सभी लोगों ने तालिया बजाकर फुलो की माला पहनाकर मिठाई खिलाकर नए अध्यक्ष का स्वागत व सत्कार की इस अवसर पर राजेश भाई ने कहा कि आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि आज नई पंचायत का गठन हुआ है


ओर हमारे आराध्यदेव भगवान झूलेलाल सांई के नाम से हुआ है जो हमें बहुत खुशी है और जैसा की हमारी पंचायत का नाम भगवान झूलेलाल के नाम से ही है तो अब प्रत्येक घर और दुकान में भगवान झूलेलाल की तस्वीर हो इसके लिए भी प्रयास करूंगा और जो जिम्मेदारी आप लोगों ने मुझे दी है और मुझ पर भरोसा और विश्वास जताया है उस पर मैं आप सभी के सहयोग से मार्गदर्शन से मिलकर पूरा करूंगा और बहुत जल्द नई कार्यकारणी की घोषणा करूंगा आप सभी के विश्वास पर खरा उतरु इसके लिए पूरा-पूरा प्रयास करूंगा आप सभी का प्यार आशीर्वाद मार्गदर्शन और सहयोग आगे भी मुझे मिलता रहेगा इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कवंरराम नगर के भी कई पदाधिकारी अध्यक्ष उपस्थित थे



जिन्होंने नई पंचायत के अध्यक्ष को बधाइयां और शुभकामनाएं दी बैठक में नई पंचायत के सदस्य जन उपस्थित थे जिनमें प्रमुख है कैलाश मलघानी बालकिशन माधवानी अरुण चौधरी विजय विरवानी प्रकाश चावला रामकुमार विरवानी मोहन खत्री संजय गुरवाणी राकेश वलेचा अरुण अडवाणी अरुण निहलानी प्रकाश आडवाणी लालचंद मोरवानी ,दिलीप बहरानी, कमल तोलानी संजय विरवानी, मनोज खन्ना अनिल गुरवानी, विनय विरवानी भरत आडवाणी मनोज कुमार सरवानी ,रमेश टेकचंदानी, यश छुघानी, हीरा टेकचंदानी, एवं बढी संख्या में पंचायत के सदस्य उपस्थित थे