उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने खंधों देवी मंदिर में किए दर्शन-पूजन।

जिपं सदस्य संजीव द्विवेदी ने सौंपा विकास कार्यों से जुड़ा मांग पत्र।

गुढ़ (अखंड सत्ता)। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने गोविन्दगढ़ स्थित माँ खंधों देवी मंदिर में कथावाचक बाला वेंकटेश महाराज, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, जिपं सदस्य संजीव द्विवेदी पिंटू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान स्थानीय जिला पंचायत सदस्य एवं वन स्थायी समिति रीवा के सभापति संजीव द्विवेदी पिंटू ने अपने समिति साथियों के साथ माँ खंधों देवी की प्रतिमा भेंट कर उपमुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मंदिर परिसर में निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी देते हुए विभिन्न मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।

उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र माँ खंधों देवी परिसर का अवलोकन कर विकास कार्यों में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।