बिलासपुर ;- सोमवार सुबह सिंधी कॉलोनी निवासी श्रीमती ईश्वरी देवी मेहरचंदानी जी का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया।
*उनके पुत्र ,मनोहर मेहरचंदानी ने नेत्रदान हेतु अजय टहल्यानी व हरिकिशन गंगवानी को अवगत करावाया।तत्पश्चात हैंड्सग्रुप के अविनाश विधानी से संपर्क किया गया
*हैंड्सग्रुप की टीम के सदस्य एवं सिम्स से डॉ अन्नू तोमर व नेत्रदान सल्हाकर धर्मेंद्र देवांगन टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया*। सिंधीकालोनी पूज्य पंचायत के अध्यक्ष गोपाल सिधंवानी ने नेत्रदान किए गए इस पावन कार्य कि हैंड्सग्रुप व मेहरचंदानी परिवार कि बहुत प्रशंसा व कहा,
अब भी कई लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है । कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले| उक्त जानकारी हरिकिशन गंगवानी द्वारा दी गई