लायंस क्लब सम्मान के 25/ 26 के कार्यकाल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होटल इंटरसिटी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रितपाल बाली एवं शपथ अधिकारी दिनेश अग्रवाल जी थे कार्यक्रम में सतना से आए विशिष्ट अतिथि पवन मलिक,जोन चेयरपर्सन एकता मलिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के सभी पहलुओं पर कार्य करने का शपथ लिया गया विशेष कर सम्मान क्लब इस बार गांव और सुदूर बस्ती में अपनी सेवा देगा साथ ही सरकार के सभी सुविधाओं को समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचने का कार्य करेगा


गरीब बच्चों की पढ़ाई लड़कियों की शादी रक्तदान वृक्षारोपण एवं कैंसर और विजन पर कार्य किए जाएंगे क्लब के अध्यक्ष अनीता झा सचिव रंजन भारती कोषाध्यक्ष विमी ताम्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष चंद्रावती देवांगन नेहा धोदवार कंचन श्रीवास्तव अनिता पटेल आकांक्षा भट्ट प्रतिभा पांडे भगवती यादव गुंजन सिंह संध्या मोदी एवं दूसरे क्लब से आए पदाधिकारी शामिल हुए

