बिलासपुर :- गुरुवार सुबह टिकरापारा एवं शाम राजकिशोर नगर ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र में लगेगा भोग…
इस संसार में गुरु का अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरु किसी भी रूप में मिल सकते हैं। माता-पिता दोनों की पालना लगभग सभी को प्राप्त होती है किंतु गुरु जो सतगुरु परमात्मा तक पहुंचाएं ऐसे विरले ही होते हैं। उनसे जीवन के अनेकानेक मार्गदर्शन आदि प्राप्ति के फल स्वरुप हम अपनी श्रद्धा व्यक्त करने गुरु पूर्णिमा मनाते आए हैं।
इसी का यादगार कल सुबह 7 बजे टिकरापारा में एवं शाम 7 बजे राज किशोर नगर में गुरु पूर्णिमा मनाया जाएगा। जहां ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी से गुरु व सद्गुरु परमात्मा के मिलन की गाथा सुनेंगे। सत्संग का लाभ लेंगे और सदगुरू के वरदान का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे
जिसमें सभी जनमानस भी सम्मिलित हो सकते हैं।