संरक्षण देने वाले थाना प्रभारियों को बड़ा झटका।
अतरैला/ रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र में अतरैला थाना प्रभारी के संरक्षण में लगातार टमस नदी के कई घाटों में अवैध बालू का उत्खनन खनिज माफियाओ के द्वारा किया जा रहा है। जिसकी जनमानस के द्वारा लगातार खनिज अधिकारी रीवा और जिला कलेक्टर से की गई। लेकिन खनिज माफियाओ के आगे प्रशासन भी नतमस्तक है क्योंकि उन्हें मंथली नजराना जो पहुच जाता है।
जिसे आज तड़के नवागत डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह ने अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को पकड़कर अतरैला थाने में खड़ा किया गया है जिस कार्यवाही की जाएगी ऐसा एसडीओपी डभौरा का कहना है।
वही ट्रैक्टर के पकड़े जाने से अवैध बालू, पत्थर, गिट्टी का परिवहन करने वाले परिवहन माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है।
साथ ही खनिज माफियाओ और परिवहन माफियाओ को संरक्षण देने वाले थाना प्रभारियों को ये बड़ा झटका लगा है।
सूत्र बताते है कि यदि कोई ईमानदारी अधिकारी ट्रक हाइवा और ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करता है तो या तो ऊपर से छोड़ने का दबाव आएगा या चुने हुए जनप्रतिनिधियों का दबाव आता है।
अब देखना यही होगा कि उक्त ट्रैक्टर पर कार्यवाही होगी या राजनेताओं के दबाव में छोड़ दिया जाएगा।