समाजिक समरसता और वैश्विक कल्याण व बंधुत्व भाव के लिए प्रतिबद्ध भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर नगर के अलग अलग क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वालों समाज सेवी प्रबुद्ध जनों का उनके कार्य स्थल पर जाकर सात्विक सम्मान किया गया इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम सह संयोजक अजित सिंह भोगल व भाजपा युवा नेता अमित चतुर्वेदी द्वारा समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर मिशन कोई न सोए भूखा के संस्थापक सतराम जेठमलानी का शाल श्रीफल व पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर समाजिक सेवा क्षेत्रों में उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करी ~ विगत 10 वर्षों से सेवारत इस समाजिक संस्था को चिन्हांकित कर जमीन से जुड़े समाज सेवियों की सुध लेने के साथ साथ उनका सम्मान करने के लिए ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , वृन्दावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी , सेवा एक नई पहल के संयोजक माधव मुजुमदार व रेखा आहुजा , विश्व सिंधु सेवा संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा तथा हंगर फ्री बिलासपुर से चंदर मंगतानी , महेंद्र माखीजा व विकास घई ने भाजपा पदाधिकारियों और विचारकों के प्रति आभार व्यक्त किया।