मुकेश कुमार –
सरगुजा ज़िले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी से बड़ी अनियमितता की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 3 माह पहले जन मन योजना के तहत लगभग 83.90 लाख रुपये की लागत से 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन मात्र कुछ ही सप्ताह में यह सड़क जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में सरकारी मापदंडों और गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। निर्माण सामग्री में भारी कमी और लापरवाही बरती गई है, जिससे सड़क की हालत आज बेहद खराब हो गई है।
ग्रामीणों की मांगें:
निर्माण कार्य की स्वतंत्र जांच कराई जाए
दोषी ठेकेदार, इंजीनियर और जिम्मेदार अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई हो
सड़क की दोबारा गुणवत्ता अनुसार मरम्मत कराई जाए
जन मन योजना की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए
ग्रामीणों ने लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज एवं जनपद अधिकारियों से शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।


