मध्यप्रदेश :- भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा एवं संस्था नमो नमो शंकरा द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी “एक राखी – सैनिकों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना, राष्ट्रगान एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात देश के वीर जवानों, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी तथा अपने प्रिय भाइयों के लिए आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत सुंदर राखियों का निर्माण किया गया।




यह आयोजन रक्षाबंधन के पर्व को नई चेतना प्रदान करने के साथ-साथ देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सजीव करता है।