
प्रकृति पुरातत्व और जंगल भ्रमण के शौकीन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ यशस्वी विधायक तखतपुर के
भैया धर्मजीत सिंह ठाकुर जी के साथ बिलासपुर से लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा मध्य प्रदेश डिंडोरी जिला पहाड़ों और जंगल में बहती बुढनेर नदी की तीव्रता से हजारों साल पहले बने,डगोना वाटरफाल, चट्टानों के बीच नदी का तेज बहाव गहराई के साथ बहता झरना प्रकृति का मनोरम दृश्य ग्रामीण परिवेश में कुटिया के अंदर मंदिर नुमा प्रभु श्री राम दरबार का दर्शन मित्रों के साथ खूबसूरत प्राकृतिक सौंदर्य देखने का अवसर मिला



छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे बहुत से ऐसी प्राकृतिक सौंदर्य हैं जो अविस्मरणीय है। साथ ही पद्मश्री से सम्मानित चाढां ग्राम के शिक्षक बैगा आदिवासी समुदाय के लोकनृत्य संस्कृति को संजोय रखने वाले बुजुर्ग अतुल सिंह जी पद्मश्री से सम्मानित है ऐसी प्रतिभा से भी मुलाकात का अवसर मिला।

