बिलासपुर :- “बहना ने भाई की कलाई से , प्यार बांधा है। प्यार के दो तार से संसार बांधा है । रेशम की डोरी से संसार बांधा है। “कुछ इन्हीं विचारों के साथ आत्मीयता से परिपूर्ण वातावरण में शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर के छात्रावास में रहने वाले दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग छात्रों के बीच रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।पलक माथनकर के द्वारा दिव्यांग भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन की रस्में पुरी की गई।

भाइयों ने भी उन्हें ढेर सारा स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। विदित हो कि छात्रावास में रहने वाले बहुत से दिव्यांग छात्र रक्षाबंधन के पर्व पर अपने घर नहीं जा सके थे और उनकी बहनें भी किसी कारण से अपने दिव्यांग भाइयों को राखी बांधने नहीं आ सकी, इसलिए दिव्यांग भाइयों की सूनी कलाइयों में राखी बांधकर पलक माथनकर ने दिव्यांग भाइयों के बीच खुशियां बांटी। पलक माथनकर ब्रेल प्रेस में कार्यरत सहायक सांख्यिकी अधिकारी दृष्टि बाधित दिव्यांग श्री उत्तम राव माथनकर की सुपुत्री हैं।