“भविष्य गढ़ने की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर मोहम्मद इमरान खान सम्मानित”
बिलासपुर स्थित फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिलासपुर (छ.ग.) को उसकी अनूठी शैक्षिक एवं सामाजिक पहल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई है। विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक मोहम्मद इमरान खान को ऑल इंडिया स्तर पर केंद्रीय सरकार अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा डॉ कलाम स्टार्ट अप यूथ “Award 2.0” सेरेमनी में पूरे भारत मे तृतीय पुरस्कार (Third Prize) से सम्मानित किया गया है।
यह सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी सम्मान छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री डॉ सलीम राज द्वारा छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड कार्यालय रायपुर मे दिया गया, जिसमे फ्यूचर शाईन स्कूल के सिनीयर टीचर सैय्यद मुजाहिद अली, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री फ़ैज़ान अहमद (शेबू भाई),
प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोहम्मद सिकंदर खान, श्री संजय मुरार्का एवं जिला उपाध्यक्ष रायपुर श्री ज़ीशन सिद्दीकी उपस्थित रहे।
श्री इमरान ने इस सफलता के बारे मे कहा की यह केवल उनकी सकारात्मक सोच से उत्पन्न ऊर्जा और समाज के प्रति समर्पित संकल्पित दृष्टि का परिणाम है असल इस उपलब्धि का वास्तविक श्रेय 99% उनकी पूरी फ्यूचर शाइन टीम और परिवार को जाता है जिनकी दिन रात की मेहनत का ही नतीजा है। यदि इसमें उनका कोई योगदान है, तो वह मात्र 1% है। अतः वे इस सम्मान को अपने सभी सहयोगियों को समर्पित करना चाहते हैं।
यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि कैसे एक छोटे से शहर से उठी पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा में समावेशिता (inclusive education) का एक आदर्श बन रही है।
विद्यालय की पृष्ठभूमि
फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना फ्यूचर शाइन एडुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा श्रीमती रूहीना मेमन की अध्यक्षता मे वर्ष 2021 में की गई। उनका अनुभव भारत के शीर्ष विद्यालयों (जैसे दून स्कूल, गुड शेफर्ड इंटरनेशनल स्कूल, सेहयद्री इंटरनेशनल, पुणे ) के इंट्रेंस के लिए छात्रों को तैयार कराने का रहा है। इसी अनुभव जिसमे महँगी एवं क्वालिटी शिक्षा को समाज के वंचित वर्गों तक बेहद कम या फ़्री मे पहुँचाने का संकल्प ही इस संस्था का आधार बना।
विद्यालय का लक्ष्य है कि—
अनाथ, एकल माता-पिता के बच्चे
गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के बच्चे, दिहाड़ी मजदूर, असंगठित क्षेत्र के परिवार सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों के छात्र, सभी को निःशुल्क या अत्यंत कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
उपलब्धियां एवं मील के पत्थर-
विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के ऑलिंपियाड प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
कई बच्चों को शाषणिक स्तर पर छात्रवृत्ति मिली।
बच्चों ने विज्ञान मेले, कला प्रतियोगिता, वक्तृत्व, राज्य स्तरीय खेलकूद में पदक प्राप्त किए।
विद्यालय ने फ्रेंच, उर्दु, अरबी भाषा जैसी अतिरिक्त सुविधा की प्लानिंग की, ताकि छात्र राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
समाज की बेटियों के लिए विशेष प्राथमिकता देकर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की भावना को साकार किया।
मोदी सरकार की प्रेरणा से
फ्यूचर शाइन ने अपनी कार्यशैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के दृष्टिकोण से जोड़ा है।
NEP 2020 की प्रेरणा से बहुभाषीय, कौशल-आधारित शिक्षा लागू की गई।
डिजिटल इंडिया के तहत स्मार्ट क्लासरूम और ऑफलाइन डिजिटल कंटेंट गरीब बच्चों को उपलब्ध कराया गया।
स्किल इंडिया से प्रेरित होकर 6वीं से 9वीं तक कंप्यूटर, डिज़िटल लिटरेसी और अंग्रेज़ी बोलचाल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की भावना को अपनाकर बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया।
दीर्घकालिक दृष्टि
विद्यालय आने वाले वर्षों में निःशुल्क CBSE आधारित शिक्षा, डिजिटल एवं स्मार्ट लर्निंग स्टेशन, लड़कियों के लिए लीडरशिप प्रोग्राम, अनाथ एवं प्रवासी बच्चों के लिए रेज़िडेंशियल ब्लॉक, तथा करियर स्किल सेंटर स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
यह राष्ट्रीय पुरस्कार न केवल फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की सफलता है, बल्कि हर उस बच्चे की जीत है जो आर्थिक व सामाजिक अभाव के बावजूद शिक्षा के उजाले से अपना भविष्य संवार रहा है।