बिलासपुर नगर में विगत 20 जुलाई को श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव सिंधी धर्मशाला गोल बाजार में अखंड ज्योत प्रजवलीत करके आरंभ हुआ था जिसका समापन 29 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकालकर हुआ इस 40 दिनों में कई संत महात्मा पहुंचे वह अपने सत्संग कीर्तन से भक्तों पर अमृत वर्षा की अपने रूहानी दर्शन देकर निहाल किया , इनमें प्रमुख संत है संत सांई लाल दास जी एकादशी वाले बलराम भैया जी नागपुर के संत सांई ठाकुर मोहनलाल जी भजन मंडली भी पहुंची इन्होंने भक्ति भरे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी भुसावल से है किशोर काड़रा एवं दिलीप जग्गा ने आखिरी के दो दिन भक्ति भरे भजनों से ऐसा समा बांदा लोग मंत्र मुद्व हो गए 28 तारीख को सामूहिक रुप से पूज्य बहराणा साहब की पूजा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने बहराणा साहब की पूजा अर्चना की ढोल बाजे के साथ पूज्य बहराणा साहब की शोभायात्रा निकल कर अरपा नदी के किनारे पचरी घाट पहुंचकर विधि विधान के साथ बहराणा साहब का विसर्जन किया गया, ओर अखंड ज्योत को परवान किया गया


29 तारीख को हेमू नगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान झूलेलाल जी के सुंदर दिव्य मूर्ति रखी गई थी अखंड ज्योत ति एवं भगवान झूलेलाल राधा कृष्ण व गणेश जी की सजीव झांकी सजाई गई थी भक्तों के द्वारा भक्ति भरे भजनों पर सुंदर नृत्य करते हुए महिला मंडली भी चल रही थी हेमू नगर
मैं शोभायात्रा का पूज्य पंचायत के अध्यक्ष ओम जीवनानी के नेतृत्व तत्व में स्वागत सत्कार किया गया, वहाँ से निकलकर शोभायात्रा गुरु नानक चौक होते हुवे तोरवा पहुंची यहां पर पूज्य सिंधी पंचायत तोरवा के अध्यक्ष मोती गंगवानी के नेतृत्व तत्व में शोभायात्रा का भव्य स्वागत सत्कार किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया, तोरवा से निकलकर दयालबंद गांधी चौक जूना बिलासपुर में हाईटेक आदर्श पूज्य सिंधी पंचायत जूना बिलासपुर के अध्यक्ष श्याम हरियानी के नेतृत्व तत्व में पंचायत के द्वारा शोभा यात्रा का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया जूना बिलासपुर से चलकर
हटरी चोंक पर पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कॉलोनी के अध्यक्ष नरेश कोटवानी के नेतृत्व तत्वों में स्वागत सत्कार किया गया


श्याम टॉकीज गोल बाजार पहुंचे वहाँ पर पूज्य सिंधी पंचायत चांटीडीह व पूज्य सिंधी पंचायत शनीचरी पडाव के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया
सिम्स चौक पर संत आसाराम बापू सेवा समिति के सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया सरकंडा में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर थावरानी के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया नेहरू चौक में सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लाहोरानी के नेतृत्व में भव्य स्वागत सत्कार किया गया जराभाटा होते हुए शोभायात्रा धन गुरु नानक दरबार पहुंची जहां पर दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारावानी जी के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया, गोदडी धाम द्वारा के पास, पूज्य सिंधी सकरी पंचायत के अध्यक्ष खत्री जी के नेतत्व में स्वागत सत्कार किया गया
झूलेलाल प्रभात फेरी समिति के सदस्यों के द्वारा बाबा हरदास राम बाबा गेलाराम सेवा समिति के पदाधिकारीयो के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया सिंधी कॉलोनी में पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कंवर राम नगर के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत सत्कार किया गया साथ में युवा विंग के प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे , वहाँ से निकलकर



अरपा नदी के किनारे पचरी घाट पहुंचे यहां पर विधि विधान के साथ अखंड ज्योत का परवान किया गया वह जिन भक्तों ने चालिहा का उपवास रखा था वै भक्त भी पहुंचे वह छोटे-छोटे 108 दीपक जलाकर आए थे और अरपा नदी में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद प्रवाहित किया गया आरती की गई पल्लव पाया गया प्रसाद वितरण किया गया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश हरद्ववानी नानकराम नागदेव, सेवक वाधवानी, इंद्रजीत गंगवानी, हरदास असवानी, मधु अहूजा विजय हरियानी, जगदीश जाग्यासी, विजय दुसेजा दुसेजा, कुमार पोपटानी,
सुनील आहूजा ,प्रिया हरियानी, ममता ,कविता, व बड़ी संख्या में सदस्यों का विशेष सहयोग रहा