बिलासपुर :- देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिलासपुर द्वारा कनेक्ट टू बिज़नेस के तहत होटल रेड डायमंड में दिनाँक 12 सितम्बर शाम 7 बजे वोकल फार लोकल Bussness 3.0 का आयोजन किया जा रहा ,
बिलासपुर कैट जिला अध्यक्ष किशोर पंजवानी महामंत्री हीरानन्द जेयसिह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कैट यूथ बिलासपुर के अध्यक्ष नमित सलूजा ने सयुक्त बयान में बताया कि ये Bussines 3.0 की पिछली दो हुई बैठक के बाद कैट सदस्यों का आपस मे लगभग ढाई करोड़ से ज्यादा का बिजनेस हुआ है और उम्मीद है कि अगली बैठक के बाद आपस मे व्यापार और बढ़ेगा ,
वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम कैट के सदस्यों का आपस मे कनेक्ट टू व्यापार कनेक्शन बढ़ाना है
इस बार का ये वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम यूथ विंग कैट बिलासपुर की अध्यक्षता में कराने का फैसला किया गया है किशोर पंजवानी ने कहा पूरे देश मे सबसे बड़ा संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने ऐक राष्ट्र ऐक चुनाव व स्वेदशी वस्तुए इस्तेमाल करने हेतु पूरे देश मे अभियान चला रहा है ,
कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजू सलूजा ने कहा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान वोकल फार लोकल अभियान को कैट बिलासपुर आगे बढ़ा रहा है ,
बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने बताया कि वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम का लाभ बिलासपुर के व्यपारियो को मिलेगा व व्यापार में ग्रोथ होना निश्चित है ,
कैट बिलासपुर यूथ अध्यक्ष नमित सलूजा ने वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु युवा साथियों को जोड़कर सफल आयोजन के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे है