आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा की महिलाओं ने निकाली चुनरी यात्रा

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायाधिपति रमेश सिंह ने परिवार सहित बिलासपुर की महारानी के दर्शन किए, न्यायाधिपति बी डी गुरु ने भी परिवार सहितपरिवार सहित आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल पहुंचे

बिलासपुर ‌ । शहर में आज से दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा सुभाष नगर में आज हरदेव लाला मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली गई। 1458 मीटर की चुनरी यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज परिवार सहित आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में पहुंच कर बिलासपुर की महारानी के दर्शन किए । उन्होंने माता रानी की पूजा अर्चना की जयपुर महल के तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल की तारीफ की। न्यायमूर्ति रमेशचंद्र सिन्हा ने समिति के पदाधिकारीगण से चर्चा की और देवी मां की मूर्ति के बनावट की तारीफ भी की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ, अमित दुबे और, लकी यादव ने न्यायमूर्ति श्री सिन्हा का चुनरी ओढ़ाकर कर सम्मान किया। और प्रसाद ग्रहण किया। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति बीडी गुरु ने भी पूजा पंडाल में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। प्रदेश शासन के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी आदर्श दुर्गोत्सव समिति की पूजा पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना की। समिति के सदस्यों की तारीफ की। जिला प्रशासन के अधिकारी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ,रजनेश सिंह भी पूजा पंडाल में पहुंचे। आज पूजा पंडाल में महिलाओं ने गरबा खेला। कन्याओं का चरण बना कर पूजन भी किया गया।
आज आदर्श दुर्गोत्सव समिति गोडपारा सुभाष नगर में पहले विधि विधान से माता रानी की स्थापना की गई। फिर दोपहर को हरदेव लाल मंदिर से महिलाओं ने चुनरी यात्रा निकाली गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा पहले दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची यहां चुनरी चढ़ाने के बाद चुनरी यात्रा नदी किनारे पहुंची और आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में पहुंचकर बिलासपुर की महारानी को चुनरी अर्पित की गई। तथा महिलाओं ने बिलासपुर शहर तथा समाज में सुख समृद्धि की कामना की। चुनरी यात्रा में अध्यक्ष जवाहर सराफ, महिला समिति के अध्यक्ष अर्चना सराफ, महेश दुबे सुभाष सराफ, अमित दुबे, नवीन चंद्र दुबे, विवेक सराफ के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे। आज पूजा पंडाल में हाई कोर्ट के अधिकारी भी परिवार सहित पहुंचे। आज 56 भोग देवी मां को अर्पित किया गया। सुभाष नगर पुराने देवी प्रतिमा स्थल में पूजा अर्चना कीगई। बिलासपुर की महारानी के दर्शन किए। प्रदेश शासन के वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। पूजा अर्चना की। समिति के अध्यक्ष जवाहर सराफ ने आज दुर्गा पूजा पंडाल में दूर दराज के ग्रामीण काफी संख्या में सुबह से ही माता रानी के दर्शन करने पहुंचे थे। जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अति विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधि,बिलासपुर की महारानी को देखने के लिए प्रदेश के कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में बिलासपुर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु यहां आए हैं यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। समिति के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गएहैं। 40 गार्ड की व्यवस्था की गई है और यातायात व्यवस्था को बनाने में समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।