विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस.बिलासपुर में श्री राज कुमार, उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र, बिलासपुर के मार्गदर्शन में ग्रुप केन्द्र अस्पताल बिलारापुर तथा छत्तीसगढ प्रांतीय अग्रवाल संगठन बिलासपुर महिला इकाई एवं पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में व्यापक पैमाने पर बिलासा ब्लड सेंटर संस्था के लिए रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप केन्द्र बिलासपुर के उप महानिरीक्षक श्री राज कुमार द्वारा सर्व प्रथम रक्तदान कर अपने अन्य अधिकारियों, अधिनस्थ अधिकारियों तथा जवानों का हौसला बढ़ाया एवं सभी को संदेश देते हुए कहा कि इस रक्तदान का उद्देश्य मानवता को परिलक्षित करते हुए निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया जा रहा है, ताकि गंभीर रूप से बीमार रोगियों या किसी दुर्घटना से घायल लोगों के लिए रक्त की कमी को पूरा किया जा सके एवं उसके जीवन को बचाया जा सके। त्योहारों के समय मे अधिकतम जवानों के अवकाश जाने के उपरान्त भी कैम्प में उपस्थित 27 लोगों ने उत्साहित होकर रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्री मनोज कुमार, कमाण्डेन्ट, डॉ० अशलेशा कोहड (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्रीमती पायल लाठ (NGO/Social Worker, Bilaspur), तथा उनके टीम के सदस्य, श्री अवजीत प्रभात सहा कमा० श्रीमती नीलिमा नर्जरी, उप कमा० (मंत्रालय), श्रीमति कलावती ठाकुर, (सहायक कमाण्डेन्ट), श्री सुशील पाण्डेय, सहायक कमा० (मंत्रालय), श्री पी० नर्जरी, सहायक कमाQ (मंत्रालय) तथा साथ में समूह केन्द्र तथा चिकित्सालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं महिला उपस्थित रहे।