आज दिनांक 20-11-25 को नगर के विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल द्वारा सरस्वती सायकल योजना के तहत 74 सायकिलों का वितरण किया गया इस अवसर में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए शाला में श्रमदान कर साफ सफाई करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शाला के प्राचार्य द्वारा राखी गई समस्त मांगों को पूर्ण करने का आश्वाशन दिया गया । विधायक जी के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीफल द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें व्याख्याता सुश्री सविता गौर, श्री कोमल वर्मा, श्री मीना दीक्षित, सहायक शिक्षक अब्दुल सत्तार शेख, शबिहा परवीन, शकीरा बेगम सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में SMDC अध्यक्ष श्री महेश चंद्रिकापुरे वार्ड पार्षद वंदना चंद्रिकापुरे, नारायण गोस्वामी, शिव पटेल, वाशी खान, रामकली लासरे उपस्थित रहे। विद्यालय में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया तथा शाला के प्राचार्य श्री गोपाल मिश्रा एवं समस्त स्टाफ द्वारा माननीय महोदय जी का स्वागत किया तथा सफलता पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री जागेश्वर देवांगन तथा कुबेर दास कुर्रे द्वारा किया गया ।