पूज्य सिंधी सेट्रल पंचायत कटनी  ने लिया सामाज हित में महत्वपूर्ण निर्णय

📢 कटनी जिले की चारों सिंधी सेंट्रल पंचायतों की संयुक्त महापंचायत के महत्वपूर्ण निर्णय 📢

समाज में अनुशासन, मर्यादा और परंपराओं को बनाए रखने हेतु पारित निर्णय:

1️⃣ बारात का आगमन: अधिकतम 3:00 बजे दोपहर तक अनिवार्य।
2️⃣ दूल्हे का प्रवेश: पैदल, निकट संबंधियों के साथ स्टेज पर।
3️⃣ दूल्हे के चारों ओर नृत्य: पूर्ण प्रतिबंधित।
4️⃣ पंचायती भोजन: केवल एक समय आयोजित।
5️⃣ बैंड-दल: केवल गेट तक; हॉल के अंदर प्रवेश निषिद्ध।
6️⃣ प्री-वेडिंग शूट: पूर्ण प्रतिबंध।
7️⃣ 13वीं का अवसर: सामूहिक या पंचायती भोजन पूर्णतः निषिद्ध, केवल निकट परिवार तक सीमित।
8️⃣ महिलाओं की पगड़ी-रसम: पुरुषों के समान नियम।
9️⃣ पगड़ी रसम में पंचायती भोजन एवं नाश्ता पूर्ण रूप से प्रतिबंध

📅 लागू होंगे: 01.01.2026 से
🙏 समाज के सभी संस्थाओं एवं प्रबुद्ध जनों का हार्दिक आभार।