बिलासपुर / चक्करभाटा:-
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 25वें दिन मशहूर 🎤 भजन गायिका व कथा वाचक युवती सुश्री रुचिता तिवारी और विधंया तिवारी ने प्रथम बार चालिहा महोत्सव में पहुंचकर हाजिरी लगाई, कार्यक्रम कि शुरुआत रात्रि 10:00 बजे भगवान झूलेलाल बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर आरती करके की गई आज की झूलेलाल धूनी का आयोजन बत्रा परिवार के द्वारा किया गया, सुचिता तिवारी के द्वारा भगवान कृष्ण के सुंदर श्याम सांवले भजन से की शुरुआत,

अपनी मधुर आवाज में बीच-बीच में भागवत और रामायण के कुछ श्लोक के माध्यम से भक्तों को जागृत करती रही और संनातन धर्म से जोड़ने का कार्य भी करती रही और बताया कि किस तरह भक्त और भगवान के बीच में नाता रहता है दुनिया साथ छोड़ सकती है पर भगवान अपने भक्त का साथ कभी नहीं छोड़ते हैं हम दुनिया पर भरोसा करते हैं पर जो दुनिया चलता है उसको भूल जाते हैं इसलिए दुख तकलीफ परेशानी आती है और आखिर में हम ऊपर वाले को याद करते हैं पहले ही अगर हम उस पर भरोसा करें और उसे याद करें तो तकलीफ परेशानी नहीं आएगी जिस तरह एक छोटे बच्चों को पीता हवा में उछालता है और फिर पकड़ता है बच्चा रोता नहीं है हंसता है क्योंकि उसे विश्वास है कि मेरे पिताजी मुझे गिरने नहीं देंगे जब उस छोटे बच्चों को विश्वास है कि उसके पिताजी गिरने नहीं देंगे तो जो पूरी सृष्टि चला रहा है जो सृष्टि का पालन हार है परम पिता है उस पर आपको भरोसा नहीं है कि वह हमें गिरने नहीं देंगे जब आप भरोसा करना शुरू कर देंगे अपने गुरु पर अपने भगवान पर तो जीवन में कभी आप नहीं गिरेंगे हमेशा आगे ही बढ़ते रहेंगे और आपका नाम चांद और सूरज की तरह हमेशा अमर हो जाएगा भक्ति में वह शक्ति है मीरा ने दिखायी है भक्ति की रहा और कृष्णा को पाया है लोग दरबार में आते हैं पूछते हैं क्या मिलता है अरे ऐसा परिवार ऐसे संत इस दरबार में मिलते हैं और कहां मिलेंगे आपको,


आप अपने आपको गरीब मत समझना गरीब वह हैं जिनके पास सब कुछ है फिर भी वह देना नहीं चाहते आप तो बहुत अमीर हो कि आप यहां आकर अपना समय भी दे रहे हो और भगवान की भक्ति भी कर रहे हो तो आपसे बड़ा अमीर और कोई नहीं है जिसके पास धन दौलत हो वह अमीर हो यह सोचना गलत है जिसके पास भगवान की भक्ति हो वही सबसे बड़ा अमीर है खाटू श्याम व भगवान झूलेलाल के एक से बढ़कर एक भक्ति भरे भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जीसे सुनकर भक्तजन झूम उठे उन्होंने बताया कि पहली बार चालिहा महोत्सव में पहुंची है और भगवान झुलेलाल का ऐसा सुंदर भव्य मंदिर देखकर उसे आनंद आ गया उन्होंने हिंदी भजनों की प्रस्तुति दी लेकिन साथ में भगवान झूलेलाल के भजनों को सिंधी में गाकर उन्होंने सबका मन मोह लिया उन्हें बताया कि वह कोई तैयारी करके नहीं आई थी पर जब उन्होंने शुरुआत की भगवान झूलेलाल के भजन से तो अपने आप ही शक्ति मिलती गई और भजन वह गाती गई ,
एक भजन है ना करते तुम हो कन्हैया नाम मेरा हो रहा है आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
आज भी भगवान झूलेलाल कि कृपा से यह सब काम हुआ है और नाम मेरा हो रहा है


ऐसी प्यारी संगत व भक्तों को देखकर बहुत खुशी हुई कार्यक्रम के आखिर में संत सांई लालदास जी के द्वारा सुचिता का उसकी 👭बहन का सम्मान किया गया, बत्तरा परिवार के द्वारा संत सांई लाल दास जी का स्वागत व सम्मान किया गया सांई जी के द्वारा भी बत्तरा परिवार का सम्मान किया गया वह भगवान झूलेलाल का छाया चित्र देकर आशीर्वाद दिया गया,
प्रार्थना की गई प्रसाद वितरण किया गया आज के इस पूरे आयोजन का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से चक्करभाटा पहुंचे ओर कार्यक्रम को कवर किया