थाना – कोनी, जिला – बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
आरोपियो के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही
1.अपराध क्रमांक 594/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी
दिलेश सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरीपार ग्राम घुटकु थाना कोनी बिलासपुर
2.अपराध क्रमांक 595/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार आरोपी –
अनुराग यादव पिता पंचू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी साईं मंदिर पानी टंकी के पास बड़ी कोनी बिलासपुर
संक्षिप्त विवरण :- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में लगातार अपराध व अपराधियों के अवैधानिक कृत्यों में अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 17/12/2025 को थाना कोनी पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त् हुई कि दो अलग – अलग स्थान इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे बिरकोना रोड कोनी में एक व्यक्ति व तुर्काडीह पुल के पास कोनी में एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर दहशत फैला रहा है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया मुखबीर के बताये स्थानो में जाकर घेराबंदी कर आमजनों को भयभीत करने वाले आरोपी अनुराग यादव पिता पंचू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी साईं मंदिर पानी टंकी के पास बड़ी कोनी और दिलेश सूर्यवंशी पिता रामावतार सूर्यवंशी उम्र 24 वर्ष निवासी पंडरीपार ग्राम घुटकु थाना कोनी को पकड़ा गया जिनसे पृथक पृथक गवाहों के समक्ष लोहे का धारदार चाकू को बरामद किया गया नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर चाकू को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया । आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोनी में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कोनी पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी, सूझबूझ एवं कड़ी मेहनत से घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में जेल भेजा गया।
🚨 कोनी पुलिस की जनअपील
सभी नागरिकों से निवेदन है कि —
👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।