श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब तक का पूरा लेखा-जोखा पेश किया है।

कार्यकारिणी बैठक में यह जानकारी सामने आई कि अब तक ट्रस्ट को कुल 4575 करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले 5 साल 9 महीने में मंदिर निर्माण, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के विस्तार, जमीन और भवन की खरीद सहित अन्य कई कामों पर खर्च किए गए हैं। अब ट्रस्ट के पास लगभग 2100 करोड़ रुपए बचे हैं।

बताया गया कि बची हुई राशि का बड़ा हिस्सा सुरक्षित निवेश के रूप में रखा गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक, अयोध्या शाखा में 889.52 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ बड़ौदा में 313.87 करोड़ रुपए और पंजाब नेशनल बैंक में 694.49 करोड़ रुपए सावधि जमा (एफडीआर) के रूप में हैं। इसके अलावा ट्रस्ट ने 87 करोड़ रुपए म्यूचुअल फंड में और 40 करोड़ रुपए ऑटो स्वीप खाते में निवेश किए हैं। यह लेखा-जोखा 5 फरवरी 2020 से 30 नवंबर 2025 तक की कुल आय पेश किया गया है।