( जब भी मंदिर जाते हैं चप्पल बाहर उतारते हैं ,अब साथ में अपना इगो भी बाहर रख कर आए)
बिलासपुर/ चकरभाटा:-
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 38वें दिन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री झूलेलाल, बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर आरती करके की गई इस अवसर पर अनील पंजवानी के द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई उल्हासनगर के मशहूर गायक करण जनानी के द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान श्री झूलेलाल के सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए दिव्यांश बालाजी ग्वालियर से आए मशहूर सिंगर इन्होंने सा रे गा मा पा कार्यक्रम से अपनी संगीत कि शुरुआत की थी अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया था छोटी सी उम्र में ही इन्होंने गायकी के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई हिंदी और सिंधी गीत और भजन गाए एक से बढ़कर एक जिसे सुनकर भक्तजन झूम उठे अब वह घड़ी आ गई जिसका सबको इंतजार था नागपुर के संत सांई दामोदर जी का स्वागत सत्कार बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के द्वारा ढोल बाजे के साथ, आतिशबाजी के साथ, फूलों की वर्षा के साथ किया गया


संत श्री लालदास जी के द्वारा फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया सत्संग ,भजन ,कीर्तन के माध्यम से उन्होंने भक्तों को निहाल किया राधा नाम की धूनी से शुरुआत की और अपनी अमृतवाणी से लोगों को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए कार्य किया उन्होंने फरमाया कि किसी भी इंसान में अगर इगो होता है, अहंकार होता है तो उसका जीवन बहुत छोटा होता है चाहे वह अरबपति ,ख़रबपति क्यों ना हो ,सम्राट क्यों ना हो उसकी मौत निश्चित है और जल्दी हो जाती है उदाहरण के लिए रावण महा बलशाली था, महा ज्ञानी था पर उसके अंदर अहंकार था और उसकी मौत का कारण अहंकार ही हुआ जितने भी राजा महाराजा और असुर थे सब का अंत अहंकार ने किया और आज भी जिसने अहंकार को पाला है उसका अंत निश्चित हुआ है कभी भी अपने घर में इनो पीते हैं तो उसमें लिखा रहता है पैकेट में 6 सेकंड में असर करेगा , कहने का तात्पर्य यह है इनो 6 सेकंड में असर करेगा और ईगो तनिक क्षण भर में ही बर्बाद करेगा अगर आपके अंदर अहंकार है तो आपको बर्बाद करने में 6 सेकंड ही काफी है


इसलिए कभी इगो, अहंकार ना करें और जब आप किसी मंदिर में जाते हैं तो चप्पल बाहर उतारते हैं तो अपने अंदर जो अहंकार है, इगो है उसे भी बाहर रखकर ही मंदिर में प्रवेश करें तभी आपका भला होगा और सत्संग का, कीर्तन का लाभ और संतों के दर्शन का लाभ आपको मिलेगा चालीहा महोत्सव के आखिर में 38वें दिवस की सभी भक्तों को बधाइयां दी कि इस 38 दिनों में लगातार आपको देश के अलग-अलग शहरों से, प्रदेशों से आए संत महात्माओं को दर्शन करने का मौका मिला, सत्संग सुनने का मौका मिला एक से बढकर एक कलाकारों के द्वारा भक्ति भरे भजनों का आनंद लेने का अवसर मिला यह सब ऐसे संत जनों के कारण हि मिला अगर यह चालिहा नहीं मानते तो क्या आपको ऐसा अवसर मिलता तो ऐसे संतों का लाभ आपको मिल रहा है ?


भगवान जी की कृपा आप पर बरस रही है कार्यक्रम के आखिर में पल्लव पाया गया, प्रार्थना की गई, प्रसाद वितरण किया गया. आज के इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने ऐसे कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति , श्री झुलेलाल महिला सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा आज के इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा विशेष रूप से चकरभाटा पहुंचे ओर प्रोग्राम को कवर किया,