बिलासपुर ;+ सामाजिक सेवाओं में अग्रणी चकरभाटा के युवाओं के समूह *द लाइफलाइनर्स*"ब्लड ग्रुप ने आज सामूहिक रक्तदान किया ,,,,,,, इस जन कल्याण कारी कार्य में सक्रिय चकरभाटा के वरिष्ठ समाज सेवी हंगर फ्री बिलासपुर के सहयोगी *चन्दर मंगतानी जी* ने रक्त दाताओं क्रमशः दीपक पंजवानी , विकास वासवानी, रूपेश दिनानी , विजय सिंगवानी , महेंद्र यादव,कीर्तन वर्मा व अन्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि रक्त बनाने का कोई मशीन ,उपकरण या कारखाना नहीं होता यह जीवन रक्षक कार्य मानवीय सहयोग से ही संभव है और इस जन हितकारी कार्य को *द लाइफलाइनर्स*ब्लड ग्रुप के सदस्य पूर्णतः संवेदन शीलता और समभाव से संपादित करते हैं।
सौजन्य: आशीर्वाद ब्लड बैंक,हंगर फ्री बिलासपुर
द लाइफलाइनर्सब्लड ग्रुप चकरभाठा
30,31/12/2025