सूरत सिटी रांदेर पोलिस स्टेशन एवं जिंदगी जीवदया ट्रस्ट द्वारा आगामी मकर संक्रांति पर्व पर पतंग की कटी हुई डोर से टु-व्हीलर चालकों के रक्षण हेतु सूरत के रांदेर रोड़ पर 200 से ज्यादा सेफ्टी गार्ड का निःशुल्क वितरण किया गया।
इस अवसर पर सूरत सिटी डेप्युटी पोलिस कमिश्नर (जोन-5) श्री लखधीरसिंग झाला, रांदेर पोलिस स्टेशन के पोलिस इंस्पेक्टर श्री आर.जे चौधरी, श्री एम.के गोस्वामी एवं रांदेर पोलिस स्टाफ के साथ महिला पोलिस टीम तथा जिंदगी जीवदया ट्रस्ट के संस्थापक श्री दीप मेहता तथा युवा समाज सेवक पवन हासीजा उपस्थित रहे।