बिलासपुर / चकरभाटा :- बाबा आनंदराम दरबार में विगत दिनों सतगुरु बाबा भगतराम साहिब जी का 62 वां अवतरण दिवस साध संगत के द्वारा श्रद्धा पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 8:00 बजे भगवान राधा कृष्ण एवं बाबा आनंदराम बाबा भगतराम साहिब जी की मूर्ति पर 💐पुष्प अर्पित कर दीप प्रजवलित करके की गई इस अवसर पर कुंदन डोडवानी व यश डोडवानी के द्वारा अपनी मधुर वाणी में गुरबाणी से साध संगत को निहाल किया गया इस अवसर पर श्री सांई कृष्ण दास जी के द्वारा भजन कीर्तन करके भक्ति मय वातावरण में बदल दिया


अपनी मधुर अमृतवाणी से एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को मंत्र मुंघ कर दिया एकादशी वाले बलराम भैया जी के द्वारा बाबा जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला गया वह कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई अरदास की गई पल्लव पाया गया , सांई जी के द्वारा भक्तों के संग केक काटकर बाबा जी का 62 वां अवतरण दिवस मनाया,
आए हुए सभी भक्तों में



प्रसाद वितरण किया गया वह आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारा ग्रहण किया आज के इस पूरे कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा आनंद राम सेवा समिति चकरभाटा बिलासपुर कोरबा रायपुर भिलाई के सभी सेवा दारियों का विशेष सहयोग रहा बड़ी संख्या में भक्तजन अलग-अलग शहरों से पहुंचे थे आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए


