(समाज ने आपको क्या दिया यह न सोचे आपने समाज के लिए क्या किया यह सोचे, सतीश लाल)
बिलासपुर :- सिंधी युवा विंग आजाद नगर बिलासपुर के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया सिंधी धर्मशाला मसनगंज में कार्यक्रम की शुरूआत भगवान झूलेलाल जी के फोटो पर फूलों की माला अर्पण कर दीप प्रजवलित करके की गई मंच संचालन करते हुए युवा विंग के सचिव लखन नागदेव ने अपने पंचायत के वरिष्ठ जनों का युवा विंग के सदस्यों के द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत और सत्कार करवाया आज के कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात है कि हमारे पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के अध्यक्ष श्री बृजलाल नागदेव की शनिचरी बाजार व्यापारी संघ के सर्व सहमिति से अध्यक्ष बने हैं

दूसरी खुशी की बात है पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हमारे पंचायत के सात युवाओं ने अलग-अलग टीमों में शामिल थे और जो विजेता टीम थी उसमें हमारी पंचायत के तीन युवा साथी शामिल थे जिनमें पहला है मोहित नागदेव ,ऋतिक नागदेव माधव लाल और अन्य टीमों में जो हमारे युवा शामिल थे उनमें है रोहित पंजवानी अजय नागदेव यश पंजवानी यश नागदेव पूरे इस आयोजन में हमारे पंचायत के युवाओं ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया और विजेता टीम में भी तीन खिलाड़ी हमारे पंचायत के रहे यह हमारे लिए, गर्व का विषय है और गर्व की बात है इसलिए आज हम इनका स्वागत और सम्मान करने के लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने वाले जो व्यक्ति थे वह है आजाद नगर युवा विंग के अध्यक्ष नवीन रुपानी के द्वारा तैयार किया गया जो बहुत ही साहरनिय और प्रशासनीय है, इस अवसर पर

सभी युवा व पंचायत के पदाधिकारी गण के द्वारा बृजलाल नागदेव का छाल पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान करके स्वागत व सम्मान किया गया साथ में जिन सात खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मेदान में अपना जौहर दिखाया वह अपने पंचायत का अपने माता-पिता का नाम गर्व से ऊंचा किया उनका भी युवा टीम के सदस्यों के द्वारा फूलों की माला पहनाकर वह स्मृति चिन्ह् प्रदान करके उनका सम्मान किया गया वह हौसला बढाया गया ,
इस अवसर पर पंचायत के वरिष्ठ जनों ने अपने विचार व्यक्त किये वह सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में आने वाले समय में हमारी कोशिश यह रहेगी कि आजाद नगर सिंधी पंचायत की तरफ से एक पूरी टीम भेजी जाएगी क्रिकेट में खेलने के लिए और जो भी सहयोग लगेगा पंचायत अपनी ओर से देगी ,

सतीश लाल ने भी युवाओं को मोटिवेशन करते हुए कहा कि कभी भी यह न सोचे कि समाज में हमारे लिए क्या किया है बल्कि यह सोचे कि हमने समाज के लिए क्या किया है समाज को हमने क्या दिया है और एकता में ही ताकत है समाज में एक साथ रहोगे तो आपकी भी ताकत बढ़ेगी और समाज की भी ताकत बढ़ेगी और जिस तरह आपने अपनी प्रतिभा का दोहन करके आज हमारे समाज का हमारे पंचायत का अपने माता पिता का नाम उचा किया है आशा है कि भविष्य में भी इसी तरह इस खेल को अच्छी तरह और खेलते हुए अन्य शहरों में वह प्रदेश में देश में भी जाकर अपने समाज का नाम उचा करेंगे,

बृजलाल नागदेव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं पूरी पंचायत का वह सभी युवाओं का सभी छोटे भाइयों का बड़े भाइयों का वह पंचायत के पदाधिकारीयो का सबका आभारी हूं कि मुझे सबसे पहले तो अपने अध्यक्ष बनाया और जो आपका प्यार स्नेह सम्मान मुझे हमेशा मिलते रहा है वह आज भी मुझे आप लोगों ने दिया है उसके लिए मैं शुक्रिया अदा करता हूं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है कि हम सभी एक साथ सभी मिलकर कोई भी काम करते हैं तो एक साथ मिलकर करते हैं और छोटे बड़ों का सम्मान आदर करते हैं यह हमारी संस्कृति भी है और आज पूरे शहर में जो हमारी पंचायत का नाम है और जो मुझे भी सम्मान मिल रहा है वह आप लोगों के कारण ही मिल रहा है आज मैं पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर का अध्यक्ष भी हूं और शनिचरी बाजार व्यापारी संघ का अध्यक्ष भी बना हूं तो आप लोगों के प्यार और दुआओं के कारण बना हूं यह सभी युवा मेरे बच्चे हैं और मुझे खुशी है कि इन सात युवाओं में से एक मेरा बेटा भी है इन्होंने क्रिकेट में अपना अच्छा प्रदर्शन किया और सिर्फ क्रिकेट ही नहीं कोई भी अगर पंचायत का युवा , यूवती या महिलाएं किसी भी खेल में या किसी भी क्षेत्र में अगर कुछ कार्य करना चाहती है तो पंचायत उसके साथ हमेशा खड़ी है जो भी सहयोग चाहिए तन मन धन का बिल्कुल सहयोग करेंगे बस आप आगे बढ़िया कार्य कीजिए सिंधी युवा विंग के पूर्व अध्यक्ष संतोष नागदेव ने भी सभी युवाओं को बधाई दी और शुभकामनाएं दी,व भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करें किसी भी खेल में ओर कोई भी सहयोग, लगेगा, तो हमारी युवा टीम और पंचायत सहयोग करेगी, इस अवसर पर युवा विंग के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा एवं सीजी क्राइम रिपोर्टर के प्रधान संपादक कुमार पोपटानी का स्वागत व सम्मान किया गया,

आज के इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिनका प्रमुख योगदान रहा उनमें है युवा विंग के अध्यक्ष नवीन रूपवानी सचिव लखन नागदेव और उनकी पूरी टीम इस बैठक में जो प्रमुख रूप से उपस्थित थे उनमें है,
पूज्य सिंधी पंचायत आजाद नगर के संरक्षक सतीश लाल जी आजाद नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री बृजलाल नागदेव जी उपाध्यक्ष चेतन पंजवानी जी राजेंद्र नागदेव जी ,संतोष नागदेव , गोविंद तोलवानी , इंद्र मेघानी ,अमित आडवाणी जी, बलराम नागदेव, दीपक नागदेव, योगेश थदानी,खेमचंद संतानी विकास टेकचंदानी ,
रिंकू टेकचंदानी ,राजेश टेकचंदानी , कमलेश तोलवानी, भावेश पंजवानी, अमर संतवानी, कृष्णा रुपाणी ,संजय रामनानी, इत्यादि लोक उपस्थित थे,