बिलासपुर :- पूज्य संत दादा साधु, टि एल वासवानी जी के 60 वी पुण्यतिथि के अवसर पर साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के द्वारा सेवा कार्य किए गए जिसमें प्रथम कार्य है, 52 बेडशीट वितरण की गई कल्याण कुंज वृद्धाआश्रम में साथ में उन वृद्ध जनों के लिए घर का बना हुआ शुद्ध भोजन दाल चावल सब्जी रोटी एवं मकर संक्रांति के त्यौहार को देखते हुए उनके लिए, तिल के लड्डू लाई एवं खाद्य पदार्थ सहीत सात्विक भोजन वितरण किया गया नया, जोरापाडा़, संरखडा आश्रम में राशन सेवा किया गया, ओर

बस स्टैंड के पास स्थित घरौंदा आश्रम मैं मानसिक रूप से अस्वस्थ भाई बहनों हेतु, भी घर का बना हुआ शुद्ध शाकाहारी भोजन एवं दाल नमकीन पैकेट तिल के लड्डू एवं अन्य सामान वितरण किया गया वैसे भी मकर संक्रांति के दिन देश भर में लोग नदी सरोवर में स्नान करते हैं दान पुण्य के कार्य करते हैं और ऐसे महान दिनों में महान संत की पुण्यतिथि के अवसर पर संस्था के द्वारा ऐसे पुनीत कार्य किए गए संस्था की प्रमुख सपना कलवानी ने बताया कि दादा साधु वासवानी का 16 एवं 17, जनवरी को

2 दिन पुण्यतिथि मनाई जा रही है और इन दिनों में हम दादा का स्मरण करते हैं दादा को याद करते हैं पूजा अर्चना करते हैं और सेवा कार्य करते हैं दादा हमेशा कहते थे खुशी हो या गम या तिज त्योहार, हो हर समय प्रभु को याद किया करो और सिमरन किया करो सेवा कार्य किया करो सुख में तो हर कोई सेवा करता है पर दुख में जो सेवा करें वही सबसे बड़ी सेवा होती है


तो हर समय सेवा भावना दिल में रखा करो जब भी कोई ऐसा मौका आए तो सेवा जरूर करें दादा के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर ही हम इस सेवा कार्य करते रहते हैं वह आज भी जो सेवा कार्य हुए हैं उनमें दादा का ही आशीर्वाद है जो हमें यह मौका मिलता है सेवा करने का आज के इस पुनीत कार्य में साधु वासवानी सेंटर बिलासपुर इकाई के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा