रतनपुर :- खूंटा घाट जलाशय की परली और अवस्थित ग्राम खैरवार में समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के सदस्यों डॉ कविता गोपाल मोटवानी , रजनी मलघानी व जगदीश जज्ञासी ने शिक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता संदेश देते हुए शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में अध्ययन रत छात्र छात्राओं को स्वेटर , शैक्षणिक सामग्री , खिलौने, मिष्ठान तथा उपस्थित ग्रामीणों में कंबल , चरण पादुकाओ व गरम कपड़ों का वितरण कर मेधावी विद्यार्थियों को मैडल पहना सम्मानित किया ,,,, इस अवसर पर प्रेषित अपने भावात्मक संदेश में कार्यक्रम संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि हमारी यह सेवा यात्रा परम पिता परमात्मा से आदेशित है और शिक्षा का मार्ग प्रत्येक बालक बालिका के लिए प्रशस्त हो इसके लिए संस्था सदैव संकल्पित है ,,,, इस वृहद कार्यकम में सहभागियों यथा धन गुरु नानक दरबार बिलासपुर , समाज सेवी इंदर गुरबानी , नानकी , प्रिया , नीतू , सुमित सुनील , प्रियंका , अग्रवाल जी व मुकेश शाह तथा डिवाइन ग्रुप के प्रति संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने आभार व्यक्त किया।