बिलासपुर :- मिशन कोई न सोए भूखा के ध्येय को आत्मसात् किए समर्पित समाजिक संस्था हंगर फ्री बिलासपुर ने स्थानीय हाई टेक बस स्टैंड पर आयोजित भंडारे में आने जाने यात्रियों , निराश्रित और रोजी मजूरी के लिए शहर आने वाले मजदूर व बस चालक , क्लीनर बंधुओं के बीच तिल गुड़ व भोग भंडारे का वितरण कर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया ,,,, कार्यक्रम संयोजक ऑक्सिजन मेन राजेश खरे जी ने इस वृहद समाजिक कार्यक्रम में सहभागी बने वृन्दावन परिसर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज सरवानी , युवा समाज सेवी विकास घई , महेंद्र माखीजा, नवीन पंजवानी , सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक माधव मुजुमदार , रेखा आहुजा , आर्ट ऑफ लिविंग से साधक रश्मि विकास सुल्तानिया , इंदर गुरबानी , प्रशिक्षक आशीष मिश्रा, विश्व सिंधु संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा , सम्माननीय विद्वत जन डॉ अजीत मिश्रा , डॉ योगेश कन्नौजे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति , डॉ अभिषेक आहुजा , सिम्स सेवन सिस्टर्स से प्रमिला कैवर्त , SECL से रेणु गौतम , प्रिंसिपल SR हनीफी , प्रधान पाठिका राजकुमारी आहुजा तथा चकर भाटा के प्रमुख समाज सेवी व रक्तदाता चंदर मंगतानी के साथ साथ संस्था हंगर फ्री बिलासपुर के संस्थापक सतराम जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।