बिलासपुर / चक्करभाटा:- श्री झूलेलाल मंदिर सिंधु अमर धाम आश्रम चकरभाठा में,
ब्रह्मलीन बाबा गुरमुख दास साहेब जी के 26 वी वर्षी महोत्सव के अवसर पर निशुल्क सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन किया गया है प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में इस वर्ष भी 21 जनवरी को यह आयोजन किया गया है संत श्री सांई लाल दास जी के सानिध्य में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है

वह आयोजन की तैयारियां जोरों पर है बाबा गुरमुख दास सेवा समिति के अध्यक्ष कालू मलघानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बाबा जी के वर्षी उत्सव पर जनेऊ संस्कार का आयोजन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मंदिर में किया जाता है जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है लगभग 51 बट्टूको का होगा जनेऊ संस्कार पंडित पुरुण शर्मा जी के द्वारा विधि विधान के साथ कराया जाएगा जनेऊ संस्कार आने वाले सभी लोगों के लिए रहने की व्यवस्था खाने की व्यवस्था सुबह नाश्ता दोपहर का खाना मंदिर में होगा

और साथ में सिंधी लाडा भी होगा संतों का आगमन भी होगा बट्टूको का सम्मान भी होगा वह सांई जी के द्वारा आशीर्वाद भी दिया जाएगा इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति श्री झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्य जन लगे हुए हैं