सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, बटनदार चाकू जब्त
बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम जगह पर चाकू लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) श्री अनुज कुमार एवं सीएसपी सिविल लाइन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।
दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ईमलीभाठा क्षेत्र में एक युवक धारदार बटनदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी संजू दुबे उर्फ संजू बाबा को चाकू लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू जब्त किया और उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।